Type Here to Get Search Results !

भारत वन स्थिति रिर्पोट 2021 India State of Forest Report 2021राजस्थान Forest Report

India Forest Report 2021 Forest Cover Report 2021 Rajasthan Forest Cover

भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2021 पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न India State of Forest Report 2021 में भारत में वन क्षेत्र की स्थिति की जानकारी होती है जो UPSC,RPSC,SSC,RRB IBPS,PSU द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है  सम्पूर्ण भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध हैं वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021
 
Important Facts on India and Rajasthan Forest Report 2021

प्रश्न 1.भारत वन स्थिति रिपोर्ट- 2021 के अनुसार राजस्थान में 2019 के आकलन की तुलना में कुल वन आवरण में कितने  वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।

उत्तर. 25.45 वर्ग किलोमीटर 

प्रश्न 2. राज्य में वनों एवं वृक्षों से आच्छादित कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर.  25,388 वर्ग किमी. है जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 7.4%  है। ( इसमें  वनावरण क्षेत्र 16,655 वर्ग किमी. है जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 4.87% तथा  वृक्षावरण क्षेत्र 8,733 वर्ग किमी. है जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.56% है।) 

प्रश्न 3. वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 अनुसार राजस्थान के कितने % भूभाग पर वन है 

उत्तर. 4.87% भू भाग पर वन है राजस्थान में कुल 16655 वर्ग किमी में वन है 
Govt Job WhatsApp Group  👉 Join Now

प्रश्न 4. राज्य में सर्वाधिक वनावरण वाला जिला कौनसा है? 
उत्तर. उदयपुर                                           
1. उदयपुर (2753 वर्ग किमी.)
2. अलवर (1196 वर्ग किमी.)
3. प्रतापगढ़ (1034 वर्ग किमी.) 
 
प्रश्न 5. राज्य में न्यूनतम वनावरण वाला जिला कौनसा है?
उत्तर. चुरू
1. चुरू (78 वर्ग किमी.)
2. हनुमानगढ़ (93 वर्ग किमी.)
3. जोधपुर (109 वर्ग किमी.) 

वन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जारी राज्य में वनों की स्थिति पर प्रशासनिक प्रतिवेदन 2021-22👉 Click Here

प्रश्न 6.भौगोलिक दृष्टि से सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाला जिला कौनसा है 
उत्तर. उदयपुर
1. उदयपुर (23.49%)
2. प्रतापगढ़ (23.24%)
3. सिरोही (17.49%) 

प्रश्न. 7 भौगोलिक दृष्टि से न्यूनतम वनावरण प्रतिशत वाला जिला कौनसा है
उत्तर. जोधपुर
1. जोधपुर (0.48%)
2. चुरू (0.56%)
3. जैसलमेर (0.84%) 

प्रश्न 8. वन रिर्पोट 2021 के अनुसार वन क्षेत्रफल में वृद्धि वाला जिला कौनसा है? 
उत्तर. अजमेर
1. अजमेर (26.45 वर्ग किमी.)                                                 
2. पाली (26.01 वर्ग किमी.)
3. बीकानेर (24.10 वर्ग किमी.)
( वन क्षेत्रफल में कमी वाले शीर्ष जिलें 1. जालौर (-32.46 वर्ग किमी. 2. करौली (-26.16 वर्ग किमी.) 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 19 जिलों में वनों में वृद्धि हुई है जबकि 14 जिलों में कमी दर्ज की गई है।)

प्रश्न 9. India State of forest Report (आई एस एफ आर) कोन जारी करता है?
उत्तर.  ISFR रिपोर्ट प्रति दो वर्ष में भारतीय वन सर्वेक्षण FSI द्वारा जारी की जाती हैं जो पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन है इस रिपोर्ट में भारत में वन एवं वन क्षेत्र का आंकलन होता है वन सर्वेक्षण रिपोर्ट भारत के जंगलों में वनावरण वृक्ष आवरण, मेग्रॉव क्षेत्र, जानवरों की बढ़ती संख्या भारत के वनों में कार्बन स्टॉक, जंगलों में लगने वाली आग की निगरानी व्यवस्था, बाघ आरक्षित क्षेत्रों में जंगल का फैलाव , एसएआर डेटा का उपयोग करके जमीन से ऊपर बायोमास के अनुमानों और जलवायु परिवर्तन के संवेदनशील जगहों हॉट स्पॉट के बारे में जानकारी प्रदान करती है 

प्रश्न 10. ISFR 2021 के अनुसार भारत के कितने% भूभाग पर वन एवं वन आच्छादन उपल्ब्ध है?
उत्तर. ISFR 2021 के अनुसार भारत का कुल वन और वन आच्छादन 80.9 मिलियन हेक्टेयर हो चुका है जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62% है 

प्रश्न 11. India State of forest Report 2021 के अनुसार 2019 की तुलना में वन और वृक्षओ से भरे क्षेत्र में कितनी वृद्धि हुई है 
उत्तर . इस रिर्पोट अनुसार देश में कुल 2261 वर्ग किमी की बढ़ोतरी हुई है  जिसमें से वनावरण में 1540 वर्ग किमी तथा 721 वर्ग किमी वृक्षों से भरे क्षेत्र में पाई गई हैं 

प्रश्न 12. India State of forest Report अनुसार वनों का सर्वाधिक क्षेत्रफल किस राज्य का है 

उत्तर .सर्वाधिक वन क्षेत्रफल मध्यप्रदेश का है इसके बाद अरुणाचल प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा और महाराष्ट्र है 

प्रश्न 13. India State of Forest Report 2021 के अनुसार भौगोलिक क्षेत्रफल के प्रतिशत के रूप में सर्वाधिक वन क्षेत्र किस राज्य का है 
उत्तर. कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वनावरण के मामले में शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (84.53),अरुणाचल प्रदेश(79.33),मेघालय(76),मणिपुर (74.34 %) और नागालैंड (73.90%) है  

   Govt Job Notification WhatsApp Group 

                                   Join Now 

प्रश्न 14. India State of Forest Report 2021 के अनुसार सर्वाधिक वन क्षेत्र में वृद्धि किस राज्य में हुई है
उत्तर. वन क्षेत्र में वृद्धि दिखाने वाले सिर्फ तीन राज्य आंध्र प्रदेश 647 वर्ग किमी ,तेलगाना 632वर्ग किमी, और उड़ीसा 537 वर्ग किमी है 

प्रश्न 15. India State of Forest Report 2021 के अनुसार  वन क्षेत्र में सर्वाधिक कमी किस राज्य में हुई है? 
उत्तर. सर्वाधिक कमी आंध्र प्रदेश राज्य 257 वर्ग किमी में दर्ज हुई इसके बाद मणिपुर 249 वर्ग किमी,नागालैंड 235 वर्ग किमी, मिजोरम 186 वर्ग किमी, तथा मेघालय 73 वर्ग किमी का स्थान आता है 
प्रश्न 16. India State of Forest Report अनुसार देश में अनूप वन मेग्रोव megrov forest कितने क्षेत्रफल में स्थित हैं?
उत्तर. देश में कुल मेग्रोव कवर 4992 वर्ग किमी है इसमें 2019 की तुलना में 17 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है सर्वाधिक मेग्रोव वन पश्चिम बंगाल में 2114 वर्ग किमी,   गुजरात में 1175, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 616, आंध्र प्रदेश में 405, महाराष्ट्र में 324 वर्ग किमी है 

प्रश्न 17.कितने राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में भौगोलिक क्षेत्र का 75% से अधिक वन क्षेत्र है? 
उत्तर. लक्षद्वीप , मिजोरम, अंडमान और निकोबार, अरूणाचल प्रदेश और मेघालय में भौगोलिक क्षेत्र के 75% से अधिक वन क्षेत्र है कुल 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में वन क्षेत्र 33% से अधिक है 

Govt Job WhatsApp Group  👉 Join Now

प्रश्न 18. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार वन आवरण और वृक्ष आवरण की परिभाषा क्या है
उत्तर. 10% से अधिक वृक्ष छत्र घनत्व वाली भूमि जिसका क्षेत्रफल 1 हेक्टर से अधिक है वन आवरण के रूप में जानी जाएगी वृक्ष आवरण में वन आवरण के बाहर के 1 हेक्टयर से कम क्षेत्र पर लगे वृक्ष सम्मिलित होते है 

प्रश्न 19. भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 में वनों को कितनी श्रेणियों में सूचीबद्ध किया हुआ है? 
उत्तर. वन सर्वेक्षण में वनों को चार श्रेणियों में सूचीबद्ध किया है       1. उच्च सघन वन 70% से अधिक वृक्ष छत्र घनत्व।                     2. मध्यम सघन वन 40% से 70% तक वृक्ष छत्र घनत्व                 3. खुला वन 10% से 40% वृक्ष छत्र घनत्व                               4.  स्क्रब 10% से कम वृक्ष छत्र घनत्व 
प्रश्न 20. भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 अनुसार  भारत में कुल कार्बन स्टॉक कितना है 
उत्तर . वन सर्वेक्षण रिपोर्ट अनुसार देश के जंगल में कुल कार्बन स्टॉक 7204 मिलियन टन होने का अनुमान है 2019 की तुलना में देश के कार्बन स्टॉक में 79.4 मिलियन टन की वृद्धि हुई है  


   Govt Job Notification WhatsApp Group 

                                   Join Now 



इंडिया स्टेट फॉरेस्ट रिर्पोट DOWNLOAD    

India Forest Cover Report 2021 DOWNLOAD 

Forest Cover Report 2021 M/o Environment Forest and Climate Change  Full  Report Forest Cover Report 2021  Forest Survey of India  

ISFR 2021 Full  REPORT DOWNLOAD   

वन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जारी राज्य में वनों की स्थिति पर प्रशासनिक प्रतिवेदन 2021-22👉 Click Here

        Join Teligram  Group  JOIN

       Join What's app  Group Join Now