Current Affairs Quiz Today करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर हिन्दी Current Affairs Daily 29-30 जनवरी 2022
प्रश्न 1. ऑस्ट्रेलिया ओपेन Australia Open 2022 के पुरूष एकल वर्ग का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर. राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 अपने नाम कर लिया। उन्होंने डेनियल मेदवेदेव को फाइनल में शिकस्त दी।नडाल का यह 29वां ग्रैंड स्लैम फाइनल था। उन्होंने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीता है। इससे पहले वह 2009 में पहली बार टूर्नामेंट में चैंपियन बने थे। नडाल 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
प्रश्न 2. ऑस्ट्रेलिया ओपेन 2022 के महिला एकल वर्ग का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर. ऑस्ट्रेलियन ओपन एकल महिला का खिताब ऑस्ट्रेलिया की Ashleigh Barty एश्ले बार्टी ने जीता 'महिला एकल' का खिताब, फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी को हराया
प्रश्न 3. बीटिंग द रिट्रीट समारोह किस से संबंधित है?
उत्तर. गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन 29 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है इस वर्ष के समारोह में "अबाइड विद मी" धुन को बैंड पर नहीं बजाया गया जो विपक्ष द्वारा विरोध किया गया
प्रश्न 4. लैग्रेंज प्वाइंट 1 Lagrange Point 1 क्या है
उत्तर. यह अंतरिक्ष में स्थित बिंदु है जहां दो पिंड प्रणाली के गुरूत्व आकर्षण बल प्रतिकर्षण और आकर्षण के बढ़े हुए क्षेत्रों का उत्पादन करते हैं वर्ष 2022 में इसरो द्वारा सूर्य का अध्यन करने के उद्देश्य से आदित्य L 1 मिशन लांच किया जायेगा जिसे Lagrange Point 1 पर स्थापित किया जाएगा
Govt Job WhatsApp Group 👉 Join Now
प्रश्न 5. भारत का प्रथम जियोलॉजिकल पार्क का निर्माण कहा किया जायेगा?
उत्तर. प्रथम जियोलॉजिकल पार्क मध्यप्रदेश के जबलपुर के लमहेट में बनेगा जिसका निर्माण Geological survey of India द्वारा किया जायेगा
प्रश्न 6. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर. 25 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है इस वर्ष के पर्यटन दिवस समारोह की थीम ग्रामीण और समुदाय केन्द्रित पर्यटन थी
प्रश्न 7. वर्षभर में आयोजित होने वाली ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता का क्रम क्या है?
उत्तर. 1 ऑस्ट्रेलिया ओपेन 2. फ्रेंच ओपन 3. यूएस ओपन 4. विंबलडन जिसमें ऑस्ट्रेलिया ओपन और यूएस ओपन दोनों हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, जबकि फ्रेंच ओपन मिट्टी पर खेला जाता है और विंबलडन घास पर खेला जाता है।
Govt Job WhatsApp Group 👉 Join Now
प्रश्न 8. अश्गाबात समझोता Ashgabat agreement किन किन देशों के बीच है?
उत्तर. कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, तुर्केमिस्तान, ईरान, ओमान और भारत के मध्य है यह एक मल्टी माडल परिवहन और पारगमन समझोता है अशगाबात तुर्केमिस्तान की राजधानी है