Current Affairs Quiz Today करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर हिन्दी Current Affairs Daily 26-27 जनवरी 2022
प्रश्न 1. भारत में दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कारों का वरीयता क्रम क्या है ?
उत्तर. सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 1. भारत रत्न , 2. पद्म विभूषण 3. पद्म भूषण 4. पद्म श्री
प्रश्न 2 . हाल ही में घोषित हुए पदम पुरस्कारों में पद्म विभूषण पुरस्कार किन हस्तियों को प्रदान किया गया?
उत्तर. भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत मरणोपरांत (सिविल सेवा), राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (राजनीति ),राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा), महाराष्ट्र की प्रभा अत्रे (कला) के क्षेत्र में दिया गया
प्रश्न 3. हाल ही में घोषित पद्म भूषण पुरस्कार राजस्थान के किन किन लोगों को दिया गया?
उत्तर. पद्म भूषण पुरस्कार अभिनेता विक्टर बनर्जी, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित कुल 17 हस्तियों को सम्मानित किया गया , राजस्थान के देवेंद्र झाझरिया और राजीव महर्षि को दिया गया देवेंद्र झाझडिया ने 2004 और 2016 के पैरा ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल तथा 2020 में सिल्वर पदक जीता है तथा राजीव महर्षि, राजस्थान के पूर्व मुख्यसचिव, केंद्र में गृह सचिव तथा नियंत्रक व महालेखा परीक्षक भी रहें है
प्रश्न 4. राजस्थान की किन हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया?
उत्तर विभिन्न क्षेत्रों की 107 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया जिसमें राजस्थान की अवनी लेखरा (खेल), रामदयाल शर्मा (कला) चंद्रप्रकाश द्विवेदी (कला) के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया अवनी लेखरा ने 2020 के टोक्यो पैराओलिंपिक में शूटिंग में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है
Govt Job WhatsApp Group 👉 Join Now
प्रश्न 5. ICC द्वारा 2021 का "WOMEN CRICKETER OF THE YEAR" का खिताब किस खिलाड़ी को मिला है
उत्तर. भारतीय महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना को आईसीसी द्वारा 2021 का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का खिताब दिया गया है
प्रश्न 6. आईसीसी द्वारा 2021 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरुष "ICC Men's ODI CRICKETER OF THE YEAR 2021"का खिताब किस खिलाड़ी को दिया गया है?
उत्तर. बाबर आजम, पाकिस्तान
प्रश्न 7. Sir Garfield Sobers Trophy for ICC Men's Cricketar of the Year 2021 (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी) पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब किसे दिया गया?
उत्तर. Shaheen Shah Afridi, Pakistan शाहीन शाह अफरीदी यह अवॉर्ड पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी , तथा पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर है
प्रश्न 8. आईसीसी द्वारा 2021 का टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरुष "ICC Men's Test CRICKETER OF THE YEAR 2021"का खिताब किस खिलाड़ी को दिया गया है?
उत्तर. इंग्लैंड के कैप्टन जो रूट को पुरूष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया
प्रश्न 9. आईसीसी द्वारा 2021 का टी-20 का "ICC Men's T-20 CRICKETER OF THE YEAR 2021"का खिताब किस खिलाड़ी को दिया गया है?
उत्तर. पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहमद रिजवान
Govt Job WhatsApp Group 👉 Join Now
प्रश्न 10.फीफा FIFA द्वारा 2021 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब किसे दिया गया
उत्तर. FIFA Footballer of the Year 2021 का Men's खिताब पोलैंड के रॉबर्ट लेवंडोस्की और Women's का खिताब बार्सिलोना की एकेकिस्या पुतेलास को दिया गया
प्रश्न 11. राजस्थान में किस जगह सोने की खदाने मिली है
उत्तर. भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी के देवतलाई में सोने के खनन के लिए खदानों का आवंटन हुआ है
प्रश्न 12. भीलवाड़ा जिले का रामपुरा आगूंचा किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है
उत्तर. जिंक खनन , विश्व की दूसरी तथा एशिया की सबसे बड़ी जिंक उत्पादन , यहां 955 मीटर गहरी खान मे हाई मेकेनाइज्ड तरीके से जिंक और लेड का खनन होता है
प्रश्न 13. गौरी माहेश्वरी जिन्हे हाल ही में राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार मिला है किस क्षेत्र से जुड़ी है
उत्तर. अजमेर, राजस्थान की रहने वाली गौरी माहेश्वरी को 100 से अधिक शैलियो में महारथ हासिल है
प्रश्न 14. राष्ट्रीय मतदान दिवस 2022 का विषय क्या है
उत्तर राष्ट्रीय मतदान दिवस के इस वर्ष का विषय "मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता है" राष्ट्रीय मतदान दिवस 2011 से हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है मतदान दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को विशेष रूप से नए मतदाताओं को मतदान सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है
प्रश्न 15. किस भारतीय राज्य ने अपना पहला साइंटिफिक बर्ड एटलस "Scientific Bird Atlas"जारी किया है?
उत्तर. केरल ने अपना पहला साइंटिफिक बर्ड एटलस जारी किया है भौगोलिक विस्तार के हिसाब से एशिया का सबसे बड़ा बर्ड एटलस है
Govt Job WhatsApp Group 👉 Join Now