Current Affairs Quiz Today करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर हिन्दी Current Affairs Daily 24-25 जनवरी 2022
प्रश्न 1. सारथी ऐप किस संस्था द्वारा जारी किया गया है उत्तर. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड -सेबी SEBI द्वारा निवेशकों को उचित जानकारी प्रदान करने हेतु जारी किया है सेबी भारत में विनिमय बाजार Share Market के नियामक की भूमिका अदा करता है SEBI की स्थापना 12 अप्रैल 1988 में हुई थी
प्रश्न 2. लिपुलेख दर्रा जो हाल ही में समाचार पत्रों में था कहा स्थित हैं
उत्तर. उत्तराखंड में स्थित है हाल ही में भारत उत्तराखंड में स्थित लिपुलेख दर्रे में बनी सड़क को चौड़ा करने पर नेपाल ने आपत्ति जताई है नेपाल ने काली नदी के पूर्व में स्थित लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कलापानी क्षेत्र पर अधिकार जताया है लिपुलेख दर्रा कालापानी के ठीक ऊपर स्थित है जो भारत, नेपाल और चीन के मध्य ट्राई जंक्शन बनाता है
प्रश्न 4. राष्ट्रिय मतदान दिवस National Voters day कब मनाया जाता है
उत्तर. 25 जनवरी को भारत में मतदान दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका उद्देश्य चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करना है पहली बार मतदान दिवस 2011 में मनाया गया था चुनाव आयोग की 25 जनवरी 1950 को हुई थी भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत संवैधानिक निकाय है भारतीय निर्वाचन आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत कार्य करता है निर्वाचन आयोग देश में लोक सभा, विधान सभा, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के चुनाव करवाता है सुकुमार सेन भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र है
प्रश्न 4. राष्ट्रिय बालिका दिवस कब मनाया जाता है
उत्तर. प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रिय बालिका दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य है भारत में कन्याओं को समर्थन और अवसर प्रदान करना। इसके तहत कन्याओं के अधिकारों, शिक्षा के महत्त्व, उनके स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य है। साथ ही समाज में लड़कियों को प्रोत्साहन देना है, ताकि समाज में वे बेहतर जीवन जी सकें। लैंगिक असमानता प्रमुख समस्या है, जिसका सामना लड़कियों या महिलाओं को जीवन भर करना पड़ता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरूआत सबसे पहले 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी।
Govt Job WhatsApp Group 👉 Join Now
प्रश्न 5. भारत सरकार द्वारा कन्या जन्म को बढ़ावा देने हेतु ' बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' BBBP कार्यक्रम की शुरूवात कब की गई थी
उत्तर. माननीय प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी, 2015 को हरियाणा के पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया था।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का आमूल लक्ष्य है कन्याओं की महत्ता जानना और उनकी शिक्षा। उद्देश्य और लक्षित समूहः इस योजना को बच्चियों का स्वागत करने और उन्हें शिक्षित करने के लक्ष्य के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। योजना के उद्देश्य इस प्रकार हैं:लैंगिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर लड़का-लड़की का चयन करने की धारणा का खात्मा कन्याओं के जीवित और सुरक्षित रहने को सुनिश्चित करना कन्याओं की शिक्षा और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है
प्रश्न 6.Earth Biogenome Project किससे संबंधित है। उत्तर. पृथ्वी पर उपलब्ध हर एक पौधे और वन्यजीव प्रजाति के DNA मैपिंग से संबंधित है
प्रश्न 7. ऑल्टीमीटर उपकरण संबंधित होता है?
उत्तर. ऑल्टीमीटर एक उपकरण होता है जो विमान की जमीन से ऊंचाई बताता है यह 4.2 से 4.4 GHz रेडियो फ्रिक्वेंसी का उपयोग करता है हाल ही में शुरू 5G सेवाएं जो 3.7से 3.9 GHz रेडियो फ्रिक्वेंसी का इस्तेमाल करती हैं विमानों की सुरक्षा के लिए 5G को रोक दिया गया है
Govt Job WhatsApp Group 👉 Join Now
प्रश्न 8. चांदी का उपयोग सर्वाधिक किसमें होता है ?
उत्तर. चांदी का 55% उपयोग औद्योगिक क्षेत्र में होता है उसके बाद 19% गहने बनाने में, 12% सिक्के बनाने में होता है राजस्थान के उदयपुर में जावर चांदी के उत्पादन की सबसे बड़ी खदान है
प्रश्न 9. नए राज्यों के घटन की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद में निहित है?
उत्तर. संविधान के अनुच्छेद 3 के अनुसार नए राज्यों के घटन की शक्ति संसद को प्राप्त है राज्यों के पुनर्गठन से संबंधित विधेयक संसद दोनों सदनों में साधारण बहुमत से पारित होना आवश्यक है पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर ,मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा प्रदान किया गया
प्रश्न 10. किस अफ्रीकी देश में हाल ही में विद्रोहियों ने सरकार का तख्तापलट किया है
उत्तर. अफ्रीकी देश बुर्किना फासो मे विद्रोहियों ने राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन को कब्जे में ले लिया है
Govt Job WhatsApp Group 👉 Join Now